औरैया/जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलवाई जनता के लिए निशुल्क स्कॉर्पियो





औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष औरैया ने अपने निजी स्रोतों से जनता की सहूलियत के लिए निशुल्क एक निजी वाहन चलाने की व्यावस्था की जिसमें उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के 52 गांवों में एक स्कॉर्पियो लोगों की सुविधा के लिए मुहैया कराई। यह गाड़ी लोगों को परेशानी आने पर उनके दरवाजे पहुंचेगी और संबंधित स्थान तक उन्हें उपचार के लिए निशुल्क पहुंचाएगी। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपू सिंह ने बताया कि उन्होंने विकास खंड औरैया की प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। जिसमें ग्रामीणों द्वारा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया था। जिसके लिए उन्होंने लोगों की समस्याओं को देखते हुए अपने निजी स्रोतों से एक स्कॉर्पियो गाड़ी की व्यवस्था की है। बताया कि यह गाड़ी क्षेत्र के 52 गांवों में जाकर मरीजों घायलों व अन्य प्रकार के रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य करेगी।





उन्होंने बताया कि इसका पीड़ित व्यक्ति से कोई भी मूल्य नहीं लिया जाएगा। यह गाड़ी जनता की सेवा के लिए चैबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी और इस गाड़ी के लिए उन्होंने एक नंबर भी जारी किया है जो सभी ग्रामों में पहुंचा दिया गया है। बताया कि फोन करने के कुछ ही समय बाद हुआ गाड़ी पीड़ित के दरवाजे पर पहुंच कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाएगी। यह चार पहिया वाहन न सिर्फ मेरे जिला पंचायत के पद रहने तक चलेगा बल्कि इस वाहन को जीवन भर चलाने का प्रयास करेंगे। इस जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शुरू की गयी अनोखी पहल की क्षेत्रवासी सराहना कर रहे हैं। औरैया सदर ब्लॉक के आधा सैकड़ा गाँवों के लिए मुफ्त इमरजेंसी वाहन से लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी। इस दौरान मुख्य रूप से व्यापार मंडल के बृजेंद्र गुप्ता गुड्डू एवं राजकुमार सक्सेना मौजूद रहे।


The post औरैया/जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलवाई जनता के लिए निशुल्क स्कॉर्पियो appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय