छत्तीसगढ़ः कांग्रेस पार्षद 10 क्विंंटल गांजे के साथ यूपी में गिरफ्तार, गांजे की कीमत करोड़ों में

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बीरगांव इलाका एक बार राष्ट्रीय सुर्खियों में है। इस इलाके में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़े और एक दिन पहले ही थाना प्रभारी द्वारा सड़कों पर चलने वाले लोगों को लाठी से पीटने की वीडियो वायरल होने के बाद आज बीरगांव का कांग्रेस पार्षद 10 क्विंंटल से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे गांजे की तस्करी करते हुए रंगे हाथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने झांसी में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पार्षद का नाम संजय सिंह है, जो बीरगांव वार्ड संख्या 21 का पार्षद है। आरोपित के कब्जे से 10 क्विंटल से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है।










मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के साथ चार अन्य लोगों को भी गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। इनमें देवरिया (उ.प्र.) निवासी छोटेलाल व बिहार निवासी विनोद कुमार सिंह शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से गांजा तस्करों की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद मंगलवार को यह गिरफ्तारी की गई है।






जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्षद ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश के झांसी सहित कई जिलों में माल खपाता था। मंगलवार को मिली सूचना पर यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने मउरानीपुर के पास गांजे से भरी डंपर वाहन और चारों आरोपितो को पकड़ा। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं, जिसके बाद इस तस्करी के संबंध मे और भी खुलासे कर सकती है।






आरोपित कांग्रेस पार्षद की तस्वीरें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद कांग्रेस पार्षद को बीरगांव कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी से निकाल दिया है।


The post छत्तीसगढ़ः कांग्रेस पार्षद 10 क्विंंटल गांजे के साथ यूपी में गिरफ्तार, गांजे की कीमत करोड़ों में appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

मनीप्लांट आपको बना सकता है धनवान, बस करना है ये आसान काम

औरैया/जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलवाई जनता के लिए निशुल्क स्कॉर्पियो