उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, 126 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव





देहरादून, । उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 126 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1537 हो गई है। आज 41 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत हो चुकी है और 7 संक्रमित मरीज रिपोर्ट आने से पहले ही राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य के अपर सचिव (स्वास्थ्य) युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।





राज्य के कोविड-19 कंट्रोल रूम द्वारा मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज कोरोना संक्रमित 126 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 72 मरीज टिहरी जिले में मिले हैं। इनके अलावा पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में 4, पौड़ी में 4, नैनीताल में 4, हरिद्वार में 7, देहरादून में 21, बागेश्वर में 5, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिले में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें ज्यादातर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र, जम्मू, दिल्ली और मध्य प्रदेश की पाई गई है जबकि कुछ मरीज स्थानीय हैं और वह पहले से संक्रमित कोरोना मरीजों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं।





इस दौरान आज 41 मरीज स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए। इनमें देहरादून के 27, चमोली के 7, पौड़ी के 6 और उत्तरकाशी जिले का एक मरीज है। इस तरह राज्य में अब तक 755 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित जिन 13 लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वे पहले से जिन बीमारियों से पीड़ित थे, वही उनकी मौत की वजह बनीं।


The post उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, 126 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय