राजस्थान में कातिल कोरोना से ली पांच और जाने, 15 जिलों में मिले 144 नए संक्रमित

जयपुर, । राजस्थान में कोरोना से पांच और मौतें हुई हैं। इनमें जयपुर में दो, अजमेर-जोधपुर व अन्य प्रदेशों के 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 251 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। राज्य के 15 जिलों में 144 नए मरीज सामने आए हैं। इस तरह अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 20 हो गया है। इनमें से 8182 लोग ठीक हो चुके हैं और 7779 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
मंगलवार सुबह जयपुर में सर्वाधिक 61 व भरतपुर में 30 नए रोगियों का इजाफा हुआ। इसके अलावा अलवर में 11, जोधपुर में 8, चूरू में 7, कोटा में 6, सीकर में 5, बाड़मेर में 4, दौसा में 3, जालोर व झालावाड़ में 2-2 तथा बीकानेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर व अन्य प्रदेश के 1-1 नए मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई।
चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार अब तक जयपुर में 2321, जोधपुर में 1887, भरतपुर में 762, पाली में 602, उदयपुर में 587, कोटा में 530, नागौर में 503, डूंगरपुर में 381, अजमेर में 368, झालावाड़ में 331, सीकर में 296, सिरोही में 210, चित्तौड़गढ़ में 198, टोंक में 175, भीलवाड़ा में 176, जालोर में 172, झुंझुनूं में 163, राजसमंद में 162, चूरू व अलवर में 161-161, बीकानेर में 113, बाड़मेर में 110, बांसवाड़ा में 89 कोरोना रोगी नामांकित हो चुके हैं। इसके अलावा जैसलमेर में 74, दौसा में 72, धौलपुर में 69, बारां में 60, हनुमानगढ़ में 30, करौली में 29, प्रतापगढ़ में 14, बूंदी में 7 संक्रमित पाए जा चुके हैं। बाहर से आए प्रवासियों में से अबतक 3151 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
The post राजस्थान में कातिल कोरोना से ली पांच और जाने, 15 जिलों में मिले 144 नए संक्रमित appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment