मुंबई के कोरोना ने बरपाया कहर, 1871 पुलिसकर्मी पाजीटिव, 21 की मौत





मुंबई, । मुंबई में 1871 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 21 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।






मुंबई पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार अब तक संक्रमित पुलिसकर्मियों 1871 में 259 अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं कोरोना से अब तक 853 पुलिसकर्मी पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से 219 पुलिसकर्मियों ने ड्युटी ज्वाइन कर लिया है। इसी तरह मुंबई पुलिस के साथ काम कर रहे स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ ) के 82 जवान कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें पांच अधिकारी शामिल हैं।






मुंबई पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 55 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले पुलसिकर्मियों को घर में ही रहने का आदेश जारी किया गया है। इसी तरह 50 से 55 वर्ष तक के पुलिसवालों को सिर्फ पुलिस स्टेशन में ड्युटी देने का निर्देश जारी किया गया है।


The post मुंबई के कोरोना ने बरपाया कहर, 1871 पुलिसकर्मी पाजीटिव, 21 की मौत appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय