जयपुर में एक ही मकान में मिले 26 कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

जयपुर, । राजधानी के सुभाष चौक थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक ही मकान में 26 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर इलाके में आवाजाही पूरी तरह से रोक लगा ​दी गई है। ​मेडिकल टीम क्षेत्र में सैंपलिंग का कार्य कर रही है।





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जयपुर प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि शहर के सुभाष चौक क्षेत्र स्थित पानो का दरीबा के चाणक्य मार्ग में किराए के मकान में रहने वाले 26 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में 12 पुरुष और 14 महिलाएं हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एकसाथ इतने संक्रमित मिलने के बाद आसपास की कॉलोनियों को दमकलों की मदद से सेनेटाइज किया जा रहा है। पुलिस और मेडिकल टीमें संक्रमित पाए गए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लोगों की पहचान कर सैंपलिंग का काम किया जा रहा है।





उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले इसी मकान में एक पॉजिटिव केस सामने आया था। उस महिला को एकांतवास (क्वारेंटाइन) में रखा गया था, लेकिन वह फरार हो गई। महिला को सोमवार को कोलकता में पकड़ा गया और वहां उसे एकांतवास कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद उसके साथ चाणक्य मार्ग में रहने वाले किराएदारों का सैंपल लिया गया था। जिनकी मेडिकल रिपोर्ट सोमवार देर रात को पॉजिटिव आई थी। कोरोना रिपोर्ट के बाद सभी संक्रमितों को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) भेज दिया गया।


The post जयपुर में एक ही मकान में मिले 26 कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय