काजोल की नानी थीं ये एक्ट्रेस, अकेले में आई मौत, घर में 3 दिन पड़ी रही लाश





कम ही लोग ये बात जानते हैं कि 40 और 50 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस नलिनी जयवंत रिश्ते में एक्ट्रेस काजोल की नानी लगती थी। जी, नलिनी दरअसल काजोल की नानी शोभना समर्थ की चचेरी बहन थी। नलिनी का निधन 20 दिसंबर 2010 को मुंबई के चेंबूर स्थित अपने घर पर हुआ था। लेकिन हैरानी वाली बात ये है की निधन के बाद उनकी लाश 3 दिन तक घर में ही पड़ी रही थी। कहा जा रहा था की उनकी मौत रहस्यमय हालातों में हुई थी। लेकिन इस मौत की पुलिस में एफआईआर तक दर्ज नहीं करवाई गई थी।





दिसंबर 2010 में हुई थी नलिनी की मौत





साल 2010 में ये खबरें काफी चर्चा में थी की नलिनी की मौत रहस्यमय हालत में हुई थी। मौत के बाद एक शख्स एम्बुलेंस लेकर आया और नलिनी की लाश को लेकर चला गया। लेकिन इस मामले में की पुलिस में जानकारी भी नहीं दी गई थी। नलिनी के एक पड़ोसी ने मीडिया से कहा था, ‘एक आदमी आया था, जो शायद उनका दूर का रिश्तेदार लगता था। वो नलिनी की लाश को एम्बुलेंस में लेकर चला गया।’





आखिरी वक्त में नहीं थे खर्च चलाने तक के पैसे
 





नलिनी कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही थी। नलिनी साल 1941 में आई फिल्म ‘बहन’ से लोकप्रिय हुई थी। आखिरी वक्त में नलिनी के पास खर्च चलाने तक के पैसे नहीं थे। यहां तक की वे आखिरी वक्त में उनके पास अपना कहने वाला भी कोई नहीं था। नलिनी ने ‘गर्ल्स हॉस्टल’, ‘नीलमणि’, ‘सेनापति’, ‘हम सब चोर है’ और मिलन जैसी फिल्मों में काम किया था।





1983 से अकेली रहती थी नलिनी





नलिनी ने 40 के दशक में डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से पहली शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टर प्रभु दयाल से दूसरी शादी की थी। प्रभु के साथ नलिनी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। दो शादियां करने के बाद भी वे अकेली रहती थी। मौत के समय नलिनी की उम्र 81 साल थी।


The post काजोल की नानी थीं ये एक्ट्रेस, अकेले में आई मौत, घर में 3 दिन पड़ी रही लाश appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय