ऐश्वर्या का बेटा होने का दावा किया 32 साल का बंदा, बोला- 15 की उम्र में मम्मी ने विदेश में IVF से जन्म दिया !





कुछ दिनों पहले एक महिला ने दावा किया था सिंगर अनुराधा पौडवाल उनकी मां हैं। 45 वर्षीय महिला का दावा था कि अनुराधा और उनके पति अरुण पौडवाल उनके जैविक माता-पिता हैं। महिला के जन्म के बाद करियर के लिए अनुराधा ने उसे अपने दोस्त के यहां सौंप दिया था। इसी तरह अब एक शख्स का दावा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी मां है।





32 साल के इस शख्स का नाम संगीत कुमार है जो विशाखापट्टनम का रहने वाला है।इस शख्स ने बताया कि उसका जन्म 1988 में लंदन में आईवीएफ के जरिए हुआ था। उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र केवल 15 साल थी। संगीत ने बताया कि उसके जन्म के बाद ऐश्वर्या के माता-पिता (वृंदा राय और कृष्णाराज राय) ने दो साल तक शख्स की देखभाल की।





फिर उसके पिता (आदिवेलू रेड्डी) उसे विशाखापट्टनम लेकर आ गए। इस शख्स ने अपने रिश्तेदारो पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संगीत के बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए।संगीत चाहता है कि वह मुंबई में शिफ्ट होकर अपनी मम्मी ऐश्वर्या के पास ही रहे।





बताया यह भी जा रहा है कि यह शख्स अपनी शिकायत पुलिस के पास लेकर गया था। लेकिन पुलिस ने उसे मानसिक रोगी करार दिया। इस शख्स की यह अजीबोगरीब कहानी सुनकर लोग सोशल मीडिया पर उसका काफी मजाक उड़ा रहे हैं।


The post ऐश्वर्या का बेटा होने का दावा किया 32 साल का बंदा, बोला- 15 की उम्र में मम्मी ने विदेश में IVF से जन्म दिया ! appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय