यूपी में कोरोना ने बरपाया कहर, सामने आए 389 सामने, 11 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या

लखनऊ. यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 11000 पार कर गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 389 नए कोविड मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही यूपी में कुल मरीजों की संख्या 11,019। मंगलवार सुबह ही रामपुर में 17, गोरखुपर में सात, मुजफ्फरनगर में सात, जौनपुर में 16, हरदोई में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टी हुई है।
राहत की बात यह है कि इनमें से एक्टिव मरीज 4320 ही बचे हैं। 6344 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सोमवार को भी 159 मरीज ठीक होकर घर लौटे। प्रदेश में अब तक 283 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जून माह में मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। रविवार को 433, गुरुवार को 371, मंगलवार को 369 कोरोना के मामले देखे गए।
अमित मोहन ने बताया कि 12666 सैंपलों का जांच की गई है। पूल टेस्टिंग के माध्यम से 5-5 सैंपलों के 965 पूल और 10-10 सैंपलों के 89 पूल लगाए गए और इनकी जांच की गई। 12666 सैंपलों का जांच की गई। पूल टेस्टिंग के माध्यम से 5-5 सैंपलों के 965 पूल और 10-10 सैंपलों के 89 पूल लगाए गए और इनकी जांच की गई।
The post यूपी में कोरोना ने बरपाया कहर, सामने आए 389 सामने, 11 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment