पत्‍नी के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए पति ने खर्चे करोड़ों, जब पता चली हकीकत तो काटो खून नहीं !





कब कौन किसको धोखा दे दे, कुछ कहा नही जा सकता है।आज हम एक ऐसी ही घटना के संबंध में बात करने वाले है, जिसे सुनने के पश्‍चात आप लोग भी हैरानी में पड़ जायेगें। आपको बता दें कि इस घटना के अनुसार पत्‍नी के कैंसर में उसके ईलाज के लिये लगाये दो करोड़ रूपये,जब बीमारी की सच्‍चाई सामने आयी तो पति के साथ परिवार वाले हुये हैरान, फिर किया कुछ ऐसा की आप लोग भी सोच में पड़ जायेगें।





आपको बता दें कि यह घटना इंग्‍लैंड के लॉगबॉरो की है जहां 36 वर्षीय जैस्मिन मिस्त्री ने 2013 में अपने पति विजय काटेचिया के सामने खुद को कैंसर होने का ड्रामा रचा। उसने अपना ब्रेन स्‍कैन पति को दिखाया था।पति को हैरानी तब हुई जब उसके ब्रेन का स्‍कैन गूगल पर पड़े एक स्‍कैन से मैच हो गया। पति ने जब पूछा तो जैस्‍मीन ने अपना झूठ एक्‍सेप्‍ट भी कर लिया।





जैस्‍मिन ने अपने झूठ को साबित करने के लिए पूरा प्लान बना रखा था। अलग-अलग सिम का इस्तेमाल कर वो अपने हसबैंड को डॉक्टर बनकर वॉट्सऐप पर मैसेज करती थी।इन फेक मैसेज का इस्तेमाल कर उसने अपने पति को भरोसा दिला दिया और पति ने उसकी बात मानकर पैसों का इंतजाम भी शुरू कर दिया। पति ने परिवार वालों से सहायता मांगी। वो लगातार घर में बीमारी का नाटक जारी रखे हुए थी,पर उसके पति को एक दिन उस पर शक हो ही गया।





जैस्मिन के इस झूठ का पर्दा उठते ही नवंबर 2017 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसने अपने फैमिली और 8 बाहर के लोगों समेत 20 लोगों से सवा दो लाख रुपए ऐंठे थे। नॉर्थ ईस्ट लंदन की स्नेयर्सब्रुक क्राउन कोर्ट ने फ्रॉड के मामले में उसे 4 साल कैद की सजा सुनाई है।





महिला के पति ने मामले में कहा कि मैं इस बात से कभी नहीं उबर पाउंगा। मेरा इंसानियत से भरोसा ही उठ गया है।


The post पत्‍नी के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए पति ने खर्चे करोड़ों, जब पता चली हकीकत तो काटो खून नहीं ! appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय