पार्लर में कराया शादी का मेकअप, चेहरा जब किया साफ, उधड़ गई खाल !





शादी पार्टी में जाने के लिए अक्सर लड़कियां तैयार होने ब्यूटी पॉर्लर जाती है. मगर कभी मेकअप करना इतना खतरनाक हो जायेंगा ये इस लड़की ने सोचा ही नहीं होना. मामला सूरत का है. जहाँ अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में ब्यूटी पॉर्लर से मेकअप कराने के बाद जब लड़की ने अपना मुंह धोया, तो चेहरे और हाथ के कई भागों की खाल ही निकल गई। लड़की को तुरंत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। लड़की द्वारा मेकअप करने वाली महिला पर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।





मिली जानकारी के मुताबिक बताते चले  सूरत के ओलपाड तहसील के सायण गांव की रहने वाली और कोसंबा में मामा बेटी की शादी थी। अपनी दो बेटियों के साथ महिला 26 अक्टूबर को शादी में आई थी। भाई की बेटी की शादी थी, तो मां ने अपनी दोनों बेटियों को मेकअप के लिए ननद से कहा। ननद ने उन्हें सूरत की एक ब्यूटीशियन का नम्बर दे दिया। बड़ी बेटी ने ब्यूटीशियन से संपर्क किया। तब ब्यूटीशियन कोसंबा आ गई। वहां उसने मां और उसकी दो बेटियों का मेकअप किया। इसके बाद तीनों शादी में शामिल हो गई।





विवाह की सभी विधि विधान से रस्में पूरी होने के बाद परंपरा अनुसार छोटी बेटी मामा की बेटी के साथ सूरत गई। वहां जब उसने अपना मुंह धोया, तो चेहरे से चमड़ी निकलने लगी। और चेहरे पर सूजन भी गई। हालत इतनी ख़राब  हो गई कि वह बोल भी नहीं पा रही थी। उसकी हालत लगातार खराब होेन लगी। तब उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे आईसीयू में ले जाया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपनी दुर्दशा के लिए ब्यूटीशियन को जिम्मेदार बताते हुए युवती ने कहा कि उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उसे छोड़ना मत। ब्यूटीशियन ने जब युवती का मेकअप किया, तो वह उसे अच्छा नहीं लगा, इसलिए वह रोन लगी। इसकी जानकारी जब ननद को हुई, तो उसने ब्यूटीशियन से इस संबंध में बात की।





इस पर दोनों में विवाद हुआ। ब्यूटीशियन फिर से मेकअप के लिए तैयार नहीं हो रही थी। वह अपना पारिश्रमिक मांग रही थी। तब लोगों ने कहा कि यदि वह युवती का दोबारा मेकअप कर देगी, तो उसे अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस पर ब्यूटीशियन नाराज हो गई, उसने गुस्से में युवती का मेकअप कर दिया। इस दौरान उसने बताया कि वह यहां पर किसी को नहीं जानती, उसकी परिचित ब्यूटीशियन ने उसे यहां आने के लिए कहा, तो वह चली आई। पुलिस के अनुसार मेकअप के बाद युवती की हालत खराब हुई। लगता है यह काम ब्यूटीशियन ने जान-बूझकर किया है। इस संबंध में डॉक्टर्स से भी बातचीत की गई है।


The post पार्लर में कराया शादी का मेकअप, चेहरा जब किया साफ, उधड़ गई खाल ! appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय