गर्भवती हैं चिरंजीवी सरजा की पत्‍नी, पहले बच्‍चे का था बेसब्री से इंतजार, टूट पड़ा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली:  फिल्मी दुनिया के लिए साल 2020  दिन पर दिन बुरा बनता जा रहा है. बीते दिन कन्नड़ फिल्म के मशहूर एक्टर चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई. चिरंजीवी सरजा ने कार्डिएक अरेस्ट के कारण 39 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन को लेकर फिल्मी सितारों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया. वहीं, हाल ही में खबर आ रही है कि चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज (Meghna Raj) प्रेग्नेंट हैं. ऐसे में पति के निधन के बाद मेघना राज पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है.






View this post on Instagram

MEGHNA RAJ ENGAGEMENT #meghnaraj #engaged #engagementphotography #actress #mollywood #kollywoodcinema #kollywoodactress #mollywoodactress #malluactress #mallu #malayalamactress #malayalamcinema #actresswedding #tollywood #tollywoodactress #southindian #southactress #southindianmovie @southindianmedia

A post shared by Mallu Today© (@mallu_today) on

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) की पत्नी मेघना राज (Meghna Raj) की प्रेग्नेंसी का यह दूसरा महीना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही पति-पत्नी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में एक्टर चिरंजीवी ने अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें कि मेघना राज और चिरंजीवी सरजा ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 2 मई, 2018 को शादी की थी. दोनों की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.






View this post on Instagram

Actress Meghna Raj's husband and Kannada Actor Chiranjeevi Sarja Died of cardiac arrest Kannada action star Chiranjeevi Sarja died after a massive cardiac arrest in the city on Sunday. He was 39. The last rituals will be held at 11 am on Monday at the farmhouse of his sibling and actor Dhruva Sarja close Kanakapura. The sudden death of the actor has stunned his fans and the whole film industry. Chiranjeevi Sarja, child of Vijay Kumar and Ammanni, was born to a group of well known film personalities. #linkinbio👆 For more info visit: https://bit.ly/2YbNOAn . . . . #latestnews #uniquetimes #entertainmentlatestnews #ChiranjeeviSarja #MeghnaRaj

A post shared by Unique Times (@uniquetimes_) on

बता दें कि चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) को बीते शनिवार सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में करीब चार सालों तक अपने अंकल अर्जुन सरजा के यहां असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. उन्होंने साल 2009 में फिल्म ‘वायुपुत्र’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और करियर के दौरान करीब 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया.


The post गर्भवती हैं चिरंजीवी सरजा की पत्‍नी, पहले बच्‍चे का था बेसब्री से इंतजार, टूट पड़ा दुखों का पहाड़ appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय