गोंडा में सामने आईं असली अनामिका शुक्ला, किए चौंकाने वाले खुलासे





गोंडा. एक हफ्ते से चर्चा में रहीं अनामिका शुक्ला सामने आ गईं हैं। गोंडा के भुलईडीह की रहने वाली अनामिका शुक्ला ने किसी भी जिले में नौकरी नहीं की है। उसने दावा किया है कि उसके शैक्षिक अभिलेखों का दुरुपयोग किया गया है, वह इसको लेकर केस करेगी। राज्य के 25 जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी करने और एक करोड़ रुपए से अधिक वेतन लेने का आरोप है। मंगलवार को गोंडा में बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने आने वाली अनामिका शुक्ला नाम की युवती ने दावा किया कि वह कहीं नौकरी नहीं कर रही बल्कि उसके शौक्षिक अभिलेखों का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किया गया।





गोंडा के भुलईडीह की रहने वाली हैं अनामिका





गोंडा के भुलईडीह की रहने वाली अनामिका शुक्ला बीएसए कार्यालय में उपस्थित हुईं। यहां उन्होंने किसी भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी नहीं करने का दावा किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने मूल शैक्षिक अभिलेख दिखाते हुए अनामिका ने कहा- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान शिक्षक के लिए सुल्तानपुर, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर व लखनऊ में आवेदन किया था, लेकिन न तो काउंसिलिंग में शामिल हुईं और न ही कहीं नौकरी ही कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके अभिलेखों का दुरुपयोग करके कई लोग नौकरी कर रहे हैं। अब बीएसए से कार्रवाई की मांग की है।





पिछले कई दिनों से छाया है अनामिका शुक्ला का नाम 





पिछले कई दिनों से प्रदेश में अनामिका शुक्ला का नाम छाया हुआ है। कहा जा रहा है कि प्रदेश के 25 जिलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इस नाम से पूर्णकालिक शिक्षक की नौकरी कर रही थी। यह प्रकरण खुलने के बाद से ही अनामिका की खोज की जा रही थी। गोंडा के बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि अनामिका शुक्ला आई थीं। उन्होंने मूल अभिलेख प्रस्तुत किया। उनको एफआईआर कराने के लिए कहा गया है।





अनामिका के प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट से हुआ फर्जीवाड़ा





बीएसए ने बताया- अन्य जिलों में अनामिका की मार्कशीट के नाम पर फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। अनामिका ने बताया कि उन्होंने कई जिलों में एप्लाई किया था। उसी की फोटो स्टेट प्रति से इसका दुरुपयोग किया गया है। अमानिका शुक्ला ने स्वयं गोंडा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित तौर पर दिया है। वर्तमान में वह कहीं भी नौकरी नहीं कर रही हैं। जो भी उनके नाम से नौकरी कर रहा है वह उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रहा है।


The post गोंडा में सामने आईं असली अनामिका शुक्ला, किए चौंकाने वाले खुलासे appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

औरैया/जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलवाई जनता के लिए निशुल्क स्कॉर्पियो

मनीप्लांट आपको बना सकता है धनवान, बस करना है ये आसान काम