पत्नी की जुबान काट दिया पति, बताई जो वजह वो सन्न करने वाली

आज के समय में लोग कहते हैं कि लोगों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है. क्योंकि जब लोग पढ़े-लिखे होंगे तो वह कोई भी ऐसी हरकत नहीं करेंगे जिससे दूसरों को कोई चोट पहुंचे या उन्हें किसी भी तरह का कोई नुक्सान पहुंचे. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी है जिनका पढना-लिखना सब बेकार है. एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पति ने पत्नी की जुबान ही काट दी. रूड़की से पीएचडी कर रहे एक शख्स ने जब हैवानियत की हदें पार करके पत्नी की जुबान कटी तो उसे जरा-सा भी अफ़सोस नहीं हुआ.
दिल दहला देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की है. हैरानी की बात तो ये है कि पीड़िता का पिता खुद पुलिस में दारोगा के पद पर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटकना पड़ रहा है. आरोपी ने इस घटना के पीछे एक अजीबोगरीब वजह बताई है. उसका कहना है कि पत्नी की जुबान कैंची की तरह तेज चलती थी, इसलिए उसने उसकी जुबान ही काट दी. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.
इस मामले में न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहे पीड़िता के पिता ने एसएसपी से भी मुलाकात की. इस दौरान पीड़िता भी उनके साथ ही थी. पिता रामकिशोर शंखवार ने बताया कि उनकी बेटी वंदना की शादी बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश के साथ हुई थी. उन्होंने शादी पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे. पीड़िता ने कहा शादी के बाद से ही आकाश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था. यहां तक कि वो उसके साथ मारपीट भी करता था.
पीड़िता का आरोप है कि पति आकाश ने वारदात वाले दिन पहले उसे जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाया और उसकी जीभ काट दी. इसके बाद पीड़िता ने पड़ोसियों से मदद मांगी और अपनी हालें-ए-दास्तां घरवालों को बताई.
The post पत्नी की जुबान काट दिया पति, बताई जो वजह वो सन्न करने वाली appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment