हार्दिक पंड्या और नताशा की पहली प्रेग्नेंसी का सीक्रेट बेबी शॉवर, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपने होने वाले बेबी को लेकर चर्चा मे बने हैं। हाल ही मे दोनों ने अपने पहले बेबी की ख़ुशख़बरी दी थी। हालांकि बिना शादी के बेबी की खबर सुन ज़्यादातर लोग तो चौंक ही गए थे। खैर, अब नताशा के बेबी शॉवर की तस्वीर सामने आई हैं। जिसमे वो होने वाले पति हार्दिक पंडया संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
नताशा स्तांकोविक के बेबी शॉवर की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे नताशा अपने मंगेतर हार्दिक के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर मे हार्दिक के साथ उनके तीन डॉगी भी नजर आ रहे हैं। ग्रीन कलर के आउटफिट मे नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो हार्दिक भी कैजुअल कपड़ों में बांके नौजवान लग रहे हैं। देखें तस्वीर।
नताशा के बेबी शॉवर की इस तस्वीर को देख अब लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। देखें लोगों ने क्या-क्या कहा।
यदि नताशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो ये एक्ट्रेस तो हैं ही लेकिन साथ मे ये एक बेहतरीन डांसर और मॉडल भी हैं। नाताशा ने फिल्म सत्याग्रह से बॉलीवुड में कदम रखा था। बिग बॉस 8 और नच बलिए जैसे रियालिटि शो के जरिये नताशा लाइमलाइट मे आईं थीं। मशहूर रैपर बादशाह के डीजे वाले बाबू गाने में भी नताशा नजर आईं थीं। नताशा की ये तस्वीर आपको कैसी लगी ये आप हमे ज़रूर बताइये।
The post हार्दिक पंड्या और नताशा की पहली प्रेग्नेंसी का सीक्रेट बेबी शॉवर, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.


(@natasastankovic__) on
Comments
Post a Comment