कोरोना को हराकर घर लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, किया दंडवत प्रणाम!

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, इसकी जानकारी उन्होने ट्विटर के माध्यम से दी है, उन्होने बताया कि आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थना के बल पर मैं स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर लौटा हूं, संपूर्ण तरीके से ठीक होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा, आपके आशीर्वाद को मेरा दंडवत प्रणाम, मालूम हो कि संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





मेदांता में भर्ती
आपको बता दें कि 28 मई को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण दिखाई दिये थे, जिसके बाद उन्हें जांच के लिये गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, अब वो स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। उन्होने कहा कि पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा।





डॉक्टर भी हैं संबित पात्रा
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ ही संबित पात्रा सर्जन भी हैं, वो राजनीति में आने से पहले हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर काम भी कर चुके हैं, हालांकि राजनीति में आने के बाद वो अपने इस पेशे को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, वो रोजाना न्यूज चैनलों पर राजनीतिक बहस में शामिल होते हैं।





लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
संबित पात्रा ओएनजीसी के बोर्ड के नॉन ऑफिशियल डायेक्टर्स में से एक हैं, मूल रुप से ओडिशा के रहने वाले संबित पात्रा को बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव में पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि बीजू जनता दल की उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा ने उन्हें 11700 वोटों से हरा दिया।


The post कोरोना को हराकर घर लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, किया दंडवत प्रणाम! appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय