भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, मैक्‍स में हुए भर्ती





नई दिल्ली :  बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माधवी राजे सिंधिया को गले में खराश की शिकायत है। साथ ही उन्हें बुखार भी है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि कोविड-19 के लक्षण हैं। सिंधिया और उनकी मां का कोरोना टेस्ट हुआ है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 






मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक उनका कोविड-19 की रिपोर्ट नहीं आई है। सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया दिल्ली में रहती हैं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आती है। माधवी परिवारिक समारोहों में ज्यादा नजर आती हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से वह दिल्ली में ही रह रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं भर्ती
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां में कोविड 19 जैसे लक्षण मिले हैं। दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। अभी उनकी कोविड 19 की रिपोर्ट नहीं आई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी लोगों ने बताया कि गले में खराश और बुखार की चपेट में वह और उनकी मां आ गईं। जिसके बाद सोमवार को ही साकेत स्थित अस्पताल में डॉक्टरों के कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां भर्ती हो गईं। आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी कोविड-19 की टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आई है। जिससे यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि उन्हें कोरोना वायरस है या नहीं।


The post भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, मैक्‍स में हुए भर्ती appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

औरैया/जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलवाई जनता के लिए निशुल्क स्कॉर्पियो

मनीप्लांट आपको बना सकता है धनवान, बस करना है ये आसान काम