शादी के लिए ऐसी शर्त रखीं थी करिश्मा, सुनते ही अभिषेक ने खत्म किया रिश्ता

अभिषेक बच्चन की जिंदगी किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं थी। कभी करियर में सफलता तो कभी निराशा, कभी निजी जिंदगी में किसी से जुड़ना तो कभी झटके से टूट जाना। इन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखें हैं लेकिन वहीं इन सबके बावजुद वो कभी हार नहीं माने और आज भी वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बच्चन परिवार का एकलौता वारिश और लाडले होने के बावजूद भी इन्हें बाहरी दुनिया में काफी कुछ झेलना पड़ा।
लेकिन जो लड़की अभिषेक की जिंदगी में शादी से पहले थी वो कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान की बेटी थी करिश्मा थी। साल 2002 में आई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ के दौरान अमिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे। हालांकि ये दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन अभिषेक की साल 2000 में आई पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं। सेट पर करिश्मा अभिषेक से मिलने आया करती थीं। यही से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
वहीं ये भी पता चला है कि करिश्मा और अभिषेक के रिश्ता टूटने का कारण ये था। अभिषेक के एक करीबी दोस्त ने बताआ कि, “अभिषेक अपनी फैमिली के इतने करीब हैं कि उनसे अलग होने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते। जब साल 2002 में उन्होंने करिश्मा कपूर से सगाई की थी तब उनका सगाई को तोड़ने का सबसे बड़ा कारण यही था कि करिश्मा चाहती थी कि वे लोग अलग घर में शिफ्ट हो जाए।
अब जरा सोचिए जो व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी मां पापा को समर्पित कर चुका है वो कैसे घर छोड़कर चला जाएगा। वहीं इसके साथ ही दूसरा कारण ये है कि करिश्मा और अभिषेक की मांओं के बीच हुई अनबन थी जिसकी वजह से 2002 में हुई सगाई 2003 में टूट गई थी। अभिषेक बच्चन अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि वो ये फैसला नहीं ले पाए। इसके बाद 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन करिश्मा इस शादी में कभी खुश नहीं रह पाईं। करिश्मा ने शादी के दस साल बाद 2013 में संजय से तलाक ले लिया। उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी हैं।
वैसे जो भी हो उस समय ये नहीं हुआ होता तो आज शायद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय बच्चन ना बनती। आज दोनों की अपने जीवन में बहुत खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि इनकी खुशहाली इसी तरह बरकरार रहे। भगवान करें कि ये दोनों ऐसे ही खुश रहें और अभिषेक हर साल ऐसे ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करें।
The post शादी के लिए ऐसी शर्त रखीं थी करिश्मा, सुनते ही अभिषेक ने खत्म किया रिश्ता appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment