सक्सेस मिलते ही पहले प्यार को छोड़ दिए ये सितारे, लिस्ट में नाम हैरान करने वाले

फिल्मी दुनिया में रिश्ते टूटना और जुड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सफलता मिलने के तुरंत बाद अपने पहले प्यार को ठुकरा दिया।
यह है वह बॉलीवुड के 4 सितारे :-
1. सुशांत सिंह राजपूत
काय पो छे, केदारनाथ जैसी कई बड़ी बड़ी फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आप सभी को पता ही होगा कि इन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री से नाम कमा कर बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़े है। आपको बता दें कि सुशांत पहले खूबसूरत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में थे और कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद सुशांत ने अंकिता को छोड़ दिया और बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद वह काफी मशहूर हो गए। अब तो अंकिता लोखंडे ने भी ‘मणिकर्णिका’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है।
2. रणबीर कपूर
इस एक्टर को बॉलीवुड का लवर बॉय भी कहा जाता है, क्योंकि वह कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर का सबसे पहला प्यार था अवंतिका मलिक। दोनों ने एक साथ कई दिनों तक टाइम स्पेंड किया था,लेकिन रणबीर कपूर ने उसे छोड़कर कैटरीना कैफ का हाथ थाम लिया उससे ब्रेकअप हो जाने के बाद अब रणबीर कपूर का नाम आलिया भट्ट से भी जोड़ा जा रहा है।
3. अनुष्का शर्मा
भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा काफी पॉपुलर है,लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह और विराट कोहली से पहले भी अनुष्का शर्मा का किसी और के साथ रिलेशन रह चुका है। एक्टिंग की दुनिया में स्ट्रगलिंग के दौरान अनुष्का शर्मा की मुलाकात जोहेब यूसुफ से हुई थी। दोनों ने कई सालों तक साथ में टाइम बिताया लेकिन जब अनुष्का को बॉलीवुड में सफलता मिली तो उन्होंने अपने पहले प्यार को ठुकरा दिया। बाद में इनका नाम रणवीर सिंह से जुड़ा उसके बाद विराट कोहली से शादी की।
4. दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड और बॉलीवुड में सफल होने वाली दीपिका आज पूरी दुनिया भर में काफी पॉपुलर है। आपको बता दें कि दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रिलेशन में रहने वाली अभिनेत्रियों में से है। वह 7 लोगों के साथ रिलेशन में रह चुकी है जिनमें में रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, युवराज सिंह जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत में निहार पंड्या को डेट किया था। उस दौरान दीपिका स्ट्रगल कर रही थी दोनों की मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई थी, लेकिन जब दीपिका ने बॉलीवुड में नाम कमा लिया तो वो अपने पहले प्यार को भूल गई|
The post सक्सेस मिलते ही पहले प्यार को छोड़ दिए ये सितारे, लिस्ट में नाम हैरान करने वाले appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment