पैदा करने वालों ने ‘राक्षस’ समझ मरने को छोड़ा, अनजान ने दिया सहारा, फिर जो हुआ वो खुश कर देगा

आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आप बहुत दुखी होंगे और आपका दिल भी पसीज जाएगा। नाइजीरिया के एक गांव से यह घटना सामने आई है जहाँ पर एक 2 साल के बच्चे को राक्षस समझ कर सड़क पर फेंक दिया क्योंकि वह लड़का बिल्कुल हड्डियों का ढांचा था। मां बाप ने उसे अशुभ और राक्षस समझ कर सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। मां बाप के अंधविश्वास की वजह से उस बच्चें को इतना कुछ सहना पड़ा और सड़क पर जो भी कुछ मिलता वह सब खा लेता था।
लेकिन नाइजीरिया में मानवतावादी संगठन में काम करने वाली अंजा रिंगरेन लोवेन ने इस बच्चें को जब पहली बार देखा तो उनको बड़ा ही तरस आया। उस दिन वह 2 साल का बच्चा भूख और प्यास के मारे बेताब थाष अंजा ने जब उस बच्चें को देखा तो तुरंत उस बच्चे के पास गई और उस बच्चें को पानी पिलाया और खाना खिलाया। इसके बाद अंजा उसे अस्पताल ले गई और उसका इलाज करवाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर बच्चें को देखकर चौक गए क्योंकि बच्चें के शरीर मे कीड़े पड़ चुके थे।
इसके बाद अंजा ने उस बच्चे को अपने अफ्रीकन चिल्ड्रेन ऐड एजुकेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे बाल विकास केंद्र में शामिल किया। वह बच्चा अब दूसरे बच्चों के साथ रहता है और अब काफी खुश है और अब स्वस्थ भी है। अंजा ने उसे अब एक स्कूल में दाखिल भी करा दिया है।
ये घटना मन को झिंझोड़ कर रख देती है और मन कहता है भला कोई अपने बच्चें के साथ ऐसे कैसे कर सकता है वो भी सिर्फ अंधविश्वास की वजह से।
The post पैदा करने वालों ने ‘राक्षस’ समझ मरने को छोड़ा, अनजान ने दिया सहारा, फिर जो हुआ वो खुश कर देगा appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment