कुशीनगर के युवक की सऊदी में मौत, शव के लिए विदेश मंत्रलाय से लगाई गुहार





फाइल फोटो

कुशीनगर, । जनपद के कसया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की सात जून को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। युवक एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। मौत की खबर आते ही परिजन गमजदा हो गए। परिजनों ने युवक के शव के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शव के लिए विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। 





कसया थाना क्षेत्र के अन्धया गांव निवासी रामयादि मिश्र के पुत्र अनिल मिश्र आठ साल से सऊदी में रोजगार में थे। दो वर्ष पूर्व अंतिम बार घर आए थे। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने रात नौ बजे अनिल की मौत की सूचना दी तो परिवार में रोना-पीटना मच गया। अधिकारियों ने मौत का कारण ह्रदयाघात बताया। युवक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। युवक की पत्नी, पुत्र व मां बाप का रो रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने  स्थानीय विधायक की मदद से कि विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर बेटे का शव मंगाने की गुहार लगायी है। विधायक ने कहा है कि विदेश मंत्रालय शीघ्र कार्रवाई का भरोसा मिला है।  


The post कुशीनगर के युवक की सऊदी में मौत, शव के लिए विदेश मंत्रलाय से लगाई गुहार appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय