खलिहान की भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा

फोटोः खलिहान मे लगी भीड़
रूपईडीहा/बहराइच। थाना क्षेत्र की गांव सभा रंजीतबोझा के मजरे मिहिपुरवा गांव के बीच खाली पड़ी खलिहान की भूमि पर दबंग कब्जा कर रहे है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी नानपारा व स्थानीय थाना रूपईडीहा मे लिखित रूप से की है। उपजिलाधिकारी नानपारा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सदल बल पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कब्जे से रोका गया है। इस खलिहान पर भू माफियाओं की नजरे गड़ी है। भू माफियाओं ने बढ़चढ़ कर इस खलिहान की भूमि पर मकान व शौचालय बनवा लिए है। इसके कई विवाद उपजिलाधिकारी नानपारा के न्यायालय मे लम्बित है।
एसडीएम नानपारा व एसओ रूपईडीहा को दिए गए प्रार्थना पत्र मे ग्राम वासियों ने लिखा है कि गांव सभा रंजीतबोझा के मजरे मिहीपुरवा के गाटा संख्या 427-0.7430 हेक्टेयर का खलिहान है। इस पर आठ दस लोगों ने कब्जा कर पूर्व ग्राम प्रधानों को मिलाकर मकान बनवा लिए है। अब तीन बीघा खलिहान शेष बचा है। वहीं हम लोगों को खलिहान व घूर गड्ढे लगते है। इस जमीन पर भी अब लोग कब्जा कर रहे है। इन भू माफियाओं को रोका जाये।
The post खलिहान की भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.
Comments
Post a Comment