इंडस्ट्री की इस बड़ी हस्ती के पर्स में आज भी है दिव्या भारती की फोटो, पहली नजर में हुआ था प्यार





बॉलीवुड इंडस्ट्री में साजिद नाडियाडवाला का नाम सबसे दिग्गज डायरेक्टर्स के तौर पर लिया जाता है. बागी सीरीज, हाउसफुल सीरीज, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्में देने वाले साजिद आज 53 साल के हो चुके है. साजिद की लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई है. उनके निर्देशन में बनी कुछ फिल्मों को आज भी हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन फ़िल्में माना जाता है. फिल्मों के अलावा साजिद अपनी वेडिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहें है.





साजिद ने 10 मई 1992 को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती से शादी की थी. उस समय इन दोनों का अफेयर काफी सुर्ख़ियों में था. हर किसी की जुबां पर इन दोनों की बातें ही रहती थी. पहली ही नजर में साजिद को दिव्या भारती से प्यार हो गया था. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म शोला और शबनम के सेट पर हुई थी. साजिद को दिव्या से गोविंदा ने मिलवाया था. जिसके बाद को स्टार से लिंक अप की खबरों से परेशान होकर ही दिव्या भारती ने चोरी छिपे साजिद से शादी करने का फैसला किया.





कहा जाता है कि इन दोनों की शादी में सिर्फ दिव्या की दोस्त और हेयर ड्रेसर फ्रेंड संध्या मौजूद रही थी. हालांकि ये शादी महज़ एक साल ही चल सकी और साजिद का प्यार अधूरा रह गया. 5 अप्रैल 1993 में दिव्या भारती की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी. उस हादसे के बाद साजिद काफी समय तक फ़िल्मी दुनिया से दूर भी रहे थे.





दिव्या की मौत के बाद साजिद का नाम तब्बू से भी जुड़ा लेकिन उन्होंने 2004 में वर्धा खान से शादी की. वर्धा से शादी के बाद भी साजिद का प्यार दिव्या के लिए कम नही हुआ. वर्धा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि आज भी उनके दिव्या के घरवालों से काफी अच्छे रिश्ते है. साजिद की दूसरी वाइफ वर्धा खान के मुताबिक आज भी दिव्या की फोटो साजिद के पर्स में रहती है.


The post इंडस्ट्री की इस बड़ी हस्ती के पर्स में आज भी है दिव्या भारती की फोटो, पहली नजर में हुआ था प्यार appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय