फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज





बागपत । एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 विरोध शुरू हो गया है। बागपत कोतवाली में एकता कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर शाम एक भाजपा नेता ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर आधा दर्जन से अधिक धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।










भजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय प्रजापति ने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 की निर्माता एकता कपूर पुत्री जितेंद्र कपूर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि एकता कपूर ने भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान किया है। कहा कि एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 में सैनिकों की पत्नियों को दिखाया है कि वो किसी और के साथ संबंध बना रही हैं जो दृश्य इस विडियो में दिखाये गये हैं। वे बहुत ही आपत्तिजनक हैं और यह हमारे सैनिकों का मनोबल गिरा सकता है। इसका विरोध भी सैनिकों द्वारा किया गया है।





उन्होंने कहा कि ट्रिपल एक्स-2 में ऐसे दृश्य भी हैं जहां अशोक की मूर्ति और ताज के प्रतीक वाले सैन्य पुरुषों की वर्दी फाड़ दी जाती है। यह हमारे सैन्यबलों और सैन्य कर्मियों का अपमान है। जो सहन नहीं किया जा सकता है। उनके द्वारा जानबूझकार किये गये इस घृणित कार्य से देश भक्त लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इससे देश में लोक शान्ति भंग होने हो सकती है। इसलिए एकता कपूर के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाये। पुलिस ने भाजपा नेता संजय प्रजापति की तहरीर पर बागपत कोतवाली में धारा 140, 294, 500, 502, 504, 505, व 66/67 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


The post फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय