भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर ले जाया जा रहा अवैध माल बरामद





नबी अहमद





रूपईडीहा/बहराइच। कोरोना महामारी के चलते इण्डो नेपाल बार्डर सील है। दोनों देशों के मजदूरों को छोड़कर सभी के लिए भारत नेपाल के बीच आने जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। परन्तु बार्डर पर अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों का समूह भारत से नेपाल व नेपाल से भारत प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी बेखौफ होकर कर रहे है। कहने को एसएसबी व पुलिस मुस्तैद होकर पहरा भी दे रही है। बावजूद इसके तस्करी की गतिविधियां थमने का नाम नही ले रही है। नेपाली क्षेत्र से सुपारी, मेघाश्री गुटखा, लौंग, इलायची व नेपाली शराब भारतीय क्षेत्र मे पूर्व की भांति पहुंच रही है। इसी प्रकार भारतीय क्षेत्र से नेपाल मे प्रतिबंधित तम्बाकूजन्य सभी पदार्थ व नशीली दवाइयां बेखटक तस्कर नेपाल पहुंचा रहे है।





स्थानीय कस्टम, पुलिस व एसएसबी की बार्डर पर तैनाती के बावजूद नेपाली सशस्त्र पुलिस के जवान तस्करी का माल पकड़ रहे है। मंगलवार की सुबह 04 बजे भारतीय सीमा सटे बांके जिले की डुडवा गांव सभा मे नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के एसआई तीर्थ भाट के कमांड मे गये जवानों ने भारी मात्रा मे भारत निर्मित कमला पसंद, सुपर पावर तम्बाकू, बीड़ी व अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया। एसआई ने बताया कि जवानों को देखकर भारतीय सीमा मे भाग गये। इसी प्रकार भारतीय क्षेत्र से सटे बांके जिले के नेपाली गांव टंकपसरी मे नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के इंसपेक्टर संतोष कुमार शर्मा के कमांड मे गस्त कर रहे जवानों ने भारत निर्मित तम्बाकूजन्य गुटखे बरामद किए। तस्कर मोटर साइकिल नं. भे4प-7586 व माल छोड़कर भारतीय क्षेत्र मे भाग खड़ा हुआ। सभी सामान व मोटर साइकिल आवश्यक कार्यवाही के लिए नेपालगंज कस्टम को सौपा गया है।


The post भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर ले जाया जा रहा अवैध माल बरामद appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय