मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला, डॉक्टरों ने दिया धरना, एक गिरफ्तार

हैदराबाद (तेलंगाना),10 जून (हि.स.)। शहर के गांधी अस्पताल में कल देररात एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजन ने अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जूनियर डॉक्टर आंशिक रूप से घायल हो गया। हमले के बाद जूनियर डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और हमला करने वालाें पर कार्रवाई की मांग को लेकर पर धरने पर बैठ गये। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के समझाने पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना धरना समाप्त किया।





बताया गया कि गांधी अस्पताल में दो दिन पहले एक 55 वर्षीय रोगी भर्ती हुआ था। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ हाइपरटेंशन और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इस कारण उसे आईसीयू में रखा गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया की मरीज को सलाह दी गई थी कि वह पलंग से न उतरे। इसके बावजूद वह मूत्र विसर्जन के लिए बाथरूम गया और वहीं गिरकर उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इस मौत को डॉक्टर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और अस्पताल में हंगामा करने लगे। जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि मृतक के परिजनों ने वार्ड में तैनात पीजी डॉक्टर और वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी पर प्लास्टिक चेयर और स्टूल से हमला कर दिया। जिसमें एक जूनियर डॉक्टर को मामूली चोट भी आयी है।






घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय चिकड़पल्ली पुलिस तुरंत गांधी अस्पताल पहुंच गई और हमले करने वाले रोगी के सहायक को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना धरना खत्म किया और अपनी ड‍्यूटी पर लौटे।


The post मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला, डॉक्टरों ने दिया धरना, एक गिरफ्तार appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय