ये पाकिस्तानी लड़की भी है सलमान की Ex गर्लफ्रेंड, 5 साल की उम्र में हुआ था इनका यौन शोषण





हमारी लाइफ में ऐसी कई घटनाएं घट जाती हैं जिन्हे हम दोबारा याद भी नही करना चाहते। कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताते हुए सोमी अली ने कहा था कि जब वह सिर्फ पांच साल की थी तब उनका यौन शोषण हुआ था। सोमी अली इन दिनों फ्लोरिडा श्नो मोर टियर्सश् नाम की संस्था चलाती हैं संस्था असहाय महिलाओं की सहायता करती है। आपको बता दें कि सोमी अली की बाॅलीवुड में पहचान सलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में बनी थी। 1990 के दशक में यह हॉट पाकिस्तानी एक्ट्रेस मुंबई आ गई थीं।





सोमी का जन्म 25 मार्च 1976 को पाकिस्तान के कराची में हुआ। सोमी जब बहुत छोटी थीं तभी सलमान खान के प्रति आकर्षित हो गईं थी। सोमी ग्लैमर वर्ल्ड से आकर्षित होकर मुंबई आ गई। उन्होंने मुंबई आकर अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। सोमी को अपने से दस साल बड़े सलमान खान से प्यार हो गया। सलमान और सोमी का रोमांस पूरे आठ साल तक चला लेकिन साल 2000 में दोनों की राहें जुदा हो गई और सोमी इसके बाद फ्लोरिडा चली गईं।





सोमी का कहना है कि मैं पाकिस्तान में बचपन में ऐसे माहौल में बड़ी हुई, जहां घरेलू हिंसा सामान्य बात है। आए दिन वहां महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होती रहती है जब भी मैं अपनी मम्मी से उनके चोट के निशानों के बारे में पूछती तो वह कहती कि सीढ़ियों से गिर गई थीं।





सोमी ने बताया कि सिर्फ उनकी मां ही नहीं वे भी बचपन में यौन उत्पीड़न के दर्द से गुजर चुकी हैं बचपन में मैंने भी यौन उत्पीड़न का दर्द झेला है मैं जब सिर्फ पांच साल की थी तो मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था इस दर्द को मैं कभी भुला नहीं पाई |


The post ये पाकिस्तानी लड़की भी है सलमान की Ex गर्लफ्रेंड, 5 साल की उम्र में हुआ था इनका यौन शोषण appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Comments

Popular posts from this blog

करोड़ो का बंगला खरीद जब बेडरूम में रखा कदम, नजारा देख सब रह गए सन्न

अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, दीदी के गढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद, शाही इमाम ने लोगों से मांगी राय